उन्होंने कहा, 'मैं इससे हैरान नहीं हूं कि दक्षिण अफ्रीका ने प्रतिबंध के खिलाफ अपील की है क्योंकि रबाडा उनके लिए अहम खिलाड़ी हैं। मैच में 11 विकेट चटकाने वाले इस गेंदबाज को टीम में बनाए रखने के लिए दक्षिण अफ्रीका हरसंभव कोशिश करेगा लेकिन रबाडा मुश्किलों में हैं क्योंकि वह पहले से ही दोषी पाए जा चुके हैं। मेरे हिसाब से स्मिथ के साथ रबाडा का संपर्क टाली जा सकने वाली घटना थी।'
बता दें कि रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मैच विजयी प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका ने इसकी मदद से सोमवार को टेस्ट के चौथे दिन मुकाबला 6 विकेट से जीतकर चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। रबाडा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।