फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,496 IAS अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है देश: केंद्र

Fri, 16 Mar 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JITENDRA SINGH - फोटो : file photo
विज्ञापन
केद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत में 1,496 आईएएस अधिकारियों की कमी है। उन्होंने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की कुल अधिकृत संख्या 6,500 है। जबकि 1 जनवरी, 2017 के आंकड़े के मुताबिक अधिकारियों की कुल संख्या 5,004 है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस आधार पर देश में 1,496  भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की कमी है। इन रिक्तियों को भरने का प्रयास जारी है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने कुछ बदलाव करते हुए आईएएस परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी की है। इनकी संख्या 2012 से 180 कर दी गई है। जो 2018 में भी जारी रहेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

आईएएस - फोटो : amar ujala
बता दें कि पिछले साल भी उन्होंने एक रिपोर्ट जारी करते हुए देश में 1,470 आईएएस अधिकारियों की कमी बताई थी। उन्होंने बताया था कि देश में 1,400 से ज्यादा आईएएस और 900 से ज्यादा आईपीएस की कमी है। उन्होंने लिखित जवाब में कहा था कि बिहार में सर्वाधिक 128 पद खाली हैं, उसके बाद उत्तर प्रदेश में 117 और पश्चिम बंगाल में 101 पद खाली बताए थे।  उन्होंने आंकड़ा पेश करते हुए आईपीएस ऑफिसर्स के 908 पद खाली खाली बताए थे। उन्होंने कहा था कि कुल मंजूर संख्या 4,802 है लेकिन 3,894 आईपीएस ऑफिसर्स सेवा दे रहे हैं। 

पिछले साल उन्होंने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 114 पद खाली बताए थे। उसके बाद पश्चिम बंगाल में 88, ओडिशा में 79 और कर्नाटक में 72 पद। बिहार में आईपीएस ऑफिसर्स के 43 पद, जबकि वहां कुल मंजूर पद 231 हैं। 

पिछली रिपोर्ट में देश में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) के पद भी खाली बताए थे। जबकि 560 आईएफएस अधिकारियों के पद खाली थे। उनके मंजूर पदों की संख्या 3,157 जबकि देश में कुल 2,597 आईएफएस ऑफिसर्स बताए थे। आईएफएस अधिकारियों के सर्वाधिक 46 पद महाराष्ट्र में खाली थे, उसके बाद मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में 45-45 पद खाली बताए थे। यह रिपोर्ट पिछले साल इसी महीने में पेश की थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें