ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने दाहिने हाथ में अंगुलियों की संख्या की गुत्थी सुलझ गई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हेजलवुड के समर्थन में आते हुए स्पष्ट किया है कि उनके हाथ में पांच अंगुलियां ही हैं। पहले कहा जा रहा था कि हेजलवुज के दाहिने हाथ में सिर्फ 4 अंगुलियां हैं। इस बात की पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की है।
क्या था मामला:
फोटो एजेंसी ‘गेटी इंमेजेज’ की ओर से हाल ही में खींची गई एक तस्वीर में हेजलवुड की फोटो को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि उनके दाहिने हाथ में सिर्फ चार ही अंगुलियां हैं। दरअसल, यह फोटो एक ऐसे एंगल से खींचा गया कि हेजलवुज की रिंग फिंगर (अनामिका) नजर नहीं आई और सभी को लगा कि उनके हाथ में एक अंगुली कम है।