उन्होंने आगे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान 'द वाल' राहुल द्रविड़ का जिक्र करते हुए कहा कि उनके नाम 28 शतक है तो मुझे हैरानी होगी, लेकिन मुझे तब कोई हैरानी नहीं जब आप उनको 'द वाल' कहेंगे।
द्रविड को लेकर हसी ने कहा कि उन्होंने अपने सिद्धांतों और मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं किया। हसी ने आगे कहा कि यह टीम के लिए एक मौका है कि ऑस्ट्रेलिया अपने खोए मूल्यों और संस्कृति को फिर से आत्मसात करे। हम सकारात्मक सोच और खेल भावना के साथ खेलें।
बता दें कि इस विवाद के कारण स्टीव स्मीथ और डेविड वॉर्नर दोनों पर 1 साल का बैन लगाया गया है, जबकि कैमरन बैनक्रॉप्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया है।