फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में फिर आया भूचाल, सीईओ जेम्स सदरलैंड का इस्तीफा

Wed, 06 Jun 2018 04:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग की घटना के बाद शीर्ष क्रिकेटर्स पर लगे बैन, कोच के बदलाव के बाद अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। 2001 से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मास्टरमाइंड रहे जेम्स सदरलैंड ने बुधवार को इस्तीफा दिया। हालांकि अगले 12 महीने तक वह इस पद पर बने रहेंगे, तब तक उनके उत्तराधिकारी का चुनाव भी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


52 वर्षीय जेम्स सदरलैंड करीब 17 साल से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ पद की शोभा बढ़ा रहे थे। साल 2001 में मेल्कम स्पीड के बाद उन्होंने सीईओ पद संभाला था। यह इस्तीफा उस वक्त आया जब एक हफ्ते बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध टी-20 लीग बिग बैश को शुरू करने का सारा क्रेडिट सदरलैंड को ही जाता है।

Trending Videos
विज्ञापन

सदरलैंड के इस्तीफे को इस साल मार्च मे हुई बॉल टेंपरिंग की घटना से ही जोड़ कर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो जेम्स पर बेहद दबाव था। हालांकि अपने इस्तीफे का ऐलान करने के बाद सदरलैंड ने इस बात से इनकार किया कि उनके इस्तीफे का बॉल टेंपरिंग की घटना से कोई संबंध है।

याद दिला दें कि दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम पर उस वक्त हमेशा-हमेशा के लिए कलंक लगा था, जब केपटाउन टेस्ट के दौरान कंगारू खिलाडी बेनक्रॉफ्ट बॉल टेंपरिंग करते हुए पकड़ गए थे जिसके बाद उनपर 9 महीने तो कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर 12-12 महीने का बैन लगाया गया था। टीम के कोच डेरेन लेहमन से भी इस्तीफा लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें