फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी की बढ़ी मुश्किलें, फिर उठी इस्तीफे की मांग

Fri, 26 Oct 2018 03:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल जौहरी
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। गोवा, गुजरात, तमिलनाडु, सौराष्ट्र और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सीओए को पत्र लिखकर राहुल जौहरी के इस्तीफे की मांग की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि लेखक हरनिध कौर ने एक अज्ञात पीड़ित के आरोपों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिन्होंने डिस्कवरी चैनल पर जौहरी की पूर्व साथी होने का दावा किया है। जौहरी ने 2001 से 2016 तक इस चैनल के साथ विभिन्न पदों पर काम किया, इसके बाद वह बीसीसीआई के सीईओ बने।

कौर की ट्वीट ने स्क्रीनशाट भी थे और इसमें कथित घटना को विस्तार से बताया गया। इसके अनुसार, 'कई आला अधिकारियों के खिलाफ मीडिया में ईमेल भेजे गए हैं। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त सीओए ने जौहरी से स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन


इस पोस्ट में कहा गया था, 'ये आरोप बीसीसीआई में उनके कार्यकाल के दौरान से संबंधित नहीं है, पर बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति को यह उचित लगा कि उनसे इन आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें