श्रेयस अय्यर को एक नवंबर से नई दिल्ली में रेलवे के खिलाफ होने वाले रणजी मैच के लिए मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है। तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को उप कप्तान बनाया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ ने गुरुवार को इस मैच के लिये 15 सदस्यीय टीम घोषित की।
पृथ्वी शॉ को चोटिल होने के कारण टीम में नहीं लिया गया है, लेकिन एक चयनकर्ता ने कहा कि अगर वह मैच से पहले फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।
टीम इस प्रकार है :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), धवल कुलकर्णी (उप-कप्तान), सिद्धेश लाड जय बिस्टा, सूर्य कुमार यादव, कुमार यादव, अशय सरदेसाई, आदित्य तारे, एकनाथ केरकर, शिवम दुबे, आकाश पारकर, कृष कोठारी, शम्स मुलानी, अखिल हरवाड़कर , तुषार देशपांडे और रॉयस्टन डायस।
चोट के कारण नहीं भारत सी के खिलाफ नहीं खेले शॉ
अपने टेस्ट करियर का आगाज सेंचुरी के साथ कर सुर्खियों में आए 18 वर्षीय युवा सितारा पृथ्वी शॉ कोहनी में चोट क कारण भारत 'ए' के लिए वन-डे देवधर ट्रॉफी क्रिकेट मैच में भारत 'सी' के खिलाफ नहीं खेले।
पहले मैच में भारत बी के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की गेंद पर कोहनी में चोट के बाद उनकी इस चोट के लिए कोहनी का एमआरआई किया गया था। एमआरआई से पता चला कि उनकी कोहनी की चोट कोई गंभीर नहीं है। चाहर की उठती गेंद पर पृथ्वी की कोहनी में लगी थी। डॉक्टरों के मुताबिक तीन-चार दिन में पृथ्वी शॉ स्वस्थ हो जाएंगे।