आईपीएल 2020 के आयोजन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और फ्रेंचाइजियों के बीच मंगलवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग पर मीटिंग होनी थी। जिसे बीसीसीआई ने रद्द कर दिया है। कोविड-19 के कारण आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। इस मीटिंग के रद्द होने के बाद अब यह अटकलें तेज हो गई हैं कि कहीं इस साल आईपीएल का आयोजन रद्द तो नहीं हो जाएगा। भारत ने महामारी बने इस वायरस को नियंत्रण में रखने के मकसद से पूरे देश में 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रीति जिंटा औऱ नेस वाडिया
किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया ने कहा कि मानवता पहले है, इसके बाद कुछ भी दूसरे नंबर पर आता है। अभी तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है तो ऐसे में इसका कोई मतलब नहीं है कि अभी आईपीएल के आयोजन पर पर बात की जाए। अगर आईपीएल नहीं होता है तो न सही।
विज्ञापन
3 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल की एक और अन्य फ्रेंचाइजी मालिक ने नाम सामने न लाने की बात कहकर पीटीआई से कहा कि इस वक्त इस मसले पर कोई भी बात करने का कोई अर्थ नहीं है। पूरा देश लॉकडाउन में है। हमें अभी उन मामलों से निपटना चाहिए जो आईपीएल से भी बहुत ज्यादा जरूरी हैं।
4 of 5
आईपीएल
- फोटो : IPL twitter
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आगाज 29 मार्च से होना था। जिसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के मैदान पर खेला जाना था, लेकिन पूरे विश्व में फैले कोराना वायरस ने खेल की प्रतियोंगिताओं को प्रभावित किया है।
इस बीच बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि अगर ओलंपिक जैसे खेल एक साल के लिए स्थगित हो सकते हैं, तो आईपीएल उसके सामने बहुत छोटी चीज है। इस समय सरकार विदेशी नागरिकों को वीजा देने पर सोच भी नहीं रही है तो हम आईपीएल के आयोजन पर कैसे कुछ सोच लें।