चहल भारत की टी-20 टीम के नियमित सदस्य हैं लेकिन इस साल जनवरी से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेले हैं। वह भारतीय टीम की ओर से पिछली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला में खेले थे।
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने केंट के साथ काउंटी चैंपियनशिप में अपने अभियान की प्रभावी शुरुआत करते हुए डिवीजन एक मुकाबले में नॉटिंघमशायर के खिलाफ तीन विकेट चटकाए। चहल ने नॉटिंघमशायर के बल्लेबाजों मैथ्यू मोंटगोमरी, लिंडन जेम्स और कैविन हैरिसन को आउट किया जिससे केंट के 446 रन के जवाब में टीम 265 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
केंट ने चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन पहली पारी के आधार पर 181 रन की बढ़त हासिल की। चहल ने सबसे पहले अपनी लेग स्पिन पर जेम्स को बोल्ड किया। केंट ने इसी सत्र में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ भी करार किया था जिन्होंने पांच मैच में 13 विकेट चटकाए।
चहल भारत की टी-20 टीम के नियमित सदस्य हैं लेकिन इस साल जनवरी से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेले हैं। वह भारतीय टीम की ओर से पिछली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला में खेले थे।
विज्ञापन
इस लेग स्पिनर ने केंट की ओर से तीन काउंटी मुकाबले खेलने के लिए करार किया है। वह नॉटिंघमशायर और लंकाशायर के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो मुकाबले खेलने के बाद समरसेट के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलेंगे।