इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बने बेन स्टोक्स काउंटी चैंपियनशिप के एक मैच के दौरान चोटिल होकर मैदान पर ही गिर पड़े। स्टोक्स डरहम की तरफ से खेल रहे थे और ग्लैमरगन के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मार्नस लाबुशेन की एक पटकी हुई गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की और चूक गए।

विज्ञापन
लाबुशेन की वह गेंद उनके संवेदनशील अंग पर जाकर लगी और स्टोक्स दर्द से कराहते हुए पिच पर ही गिर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि स्टोक्स को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई और थोड़ी देर के बाद वह दोबारा से उठ खड़े हुए और बल्लेबाजी शुरू की।
स्टोक्स ने इस मैच में 110 गेंदों की अपनी पारी में दो छक्कों और आठ चौकों की मदद से 82 रन बनाए। जबकि ग्लैमरगन के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्नस लाबुशेन ने 8.3 ओवर की गेंदबाजी की।
विज्ञापन
लाबुशेन के जिस ओवर में यह घटना के हुई, उस वक्त स्टोक्स 52 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद थे और बल्लेबाजी कर रहे थे। घटना का वीडियो काउंटी चैंपियनशिप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।