अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा की ओर से अबतक कोई मदद की घोषणा नहीं की गई है, जिसकी वजह से फैंस सोशल मीडिया पर सवाल भी उठा रहे हैं। एक फैन ने ट्वीट में लिखा, 'हमारे देश में क्रिकेटर्स सबसे ज्यादा अमीर खिलाड़ी हैं, लेकिन अभी तक जरूरत के समय कोई भी आगे नहीं आया है।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरा देश जूझ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 730 लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हैं।