फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच टी-20 विश्व कप समय पर होने की उम्मीद

Wed, 18 Mar 2020 08:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

एक ओर जहां लगातार कोरोना वायरस की वजह से लगातार टूर्नामेंट रद्द हो रहे हैं तो दूसरी ओर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टी-20 विश्व कप का आयोजन तय समय पर ही करने की योजना कर रहा है। इस बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ केविन रॉबर्ट्स ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ ही सप्ताह या महीने में सभी खेल अपने तय समय पर होने लगेंगे।’

विज्ञापन


उन्होंने कहा, कोई भी नहीं जानता है कि ऐसे वक्त में क्या करना चाहिए। क्रिकेट टी-20 विश्व कप का आयोजन 24 अक्तूूबर से होना है, जबकि क्वालिफायर 18 से 23 अक्तूबर तक होने हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 15 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर तय किया गया है। उन्होंने टूर्नामेंट के बारे में कहा, हमारी योजना है कि 15 नवंबर को फाइनल फुल हाउस हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें