फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना: ईडन गार्डंस स्टेडियम में बनाया जाएगा क्वारंटीन सेटर, पुलिस ने लिया जायजा

Sat, 11 Jul 2020 01:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईडन गार्डंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने ईडन गार्डंस क्रिकेट स्टेडियम खोल दिया है। स्टेडियम के E, F, G और H ब्लॉक में पुलिसकर्मियों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर J ब्लॉक को भी इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। वहीं, ग्राउंड्समैन और दूसरे स्टॉफ को स्टेडियम के अंदर ब्लॉक B, C, K और L में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले खुद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने राज्य सरकार से जरूरत पड़ने पर ईडन गार्डंस खोलने की बात कही थी। मगर अब बीते दिनों कोलकाता पुलिस ने वहां अस्थायी क्वारंटीन सेंटर्स बनाने के लिए अनुमति मांगी, जिसका एसोसिएशन के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने खुला स्वागत किया है। पुलिस के आलाअधिकारियों ने सीएबी के साथ एक आपातकाल बैठक के बाद स्टेडियम का दौरा भी किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें