फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः काउंटी सत्र बचाने के लिए चर्चा में लगा है ईसीबी, समरसेट की तरफ नहीं खेल पाएंगे वेड

Thu, 19 Mar 2020 04:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैथ्यू वेड - फोटो : Cricket Australia
विज्ञापन

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) लगातार फैल रही कोविड-19 महामारी को देखते हुए आगामी काउंटी सत्र के लिए संभावित योजना तैयार करने पर लगा हुआ है। ईसीबी ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी तरह की क्रिकेट निलंबित कर दी है जिनमें सत्र पूर्व मैत्री मैच और अभ्यास कार्यक्रम भी शामिल है।

विज्ञापन


‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार ईसीबी काउंटी के मुख्य कार्यकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस करके उन पहलुओं पर चर्चा की जिससे काउंटी चैंपियनशिप पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अप्रैल से शुरू हो सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह चर्चा आगे भी जारी रहेगी ताकि कोविड-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट स्थगित या रद्द करने पर फैसला किया जा सके।

इसमें कहा गया है कि कान्फ्रेंस के दौरान चैंपियनशिप की छोटा करने, इसे खाली स्टेडियमों में आयोजित करने और इसकी अवधि कम करने पर चर्चा की गई। काउंटी सत्र सितंबर तक चलता है। ईसीबी ने कहा कि सरकार की सामाजिक दूरी की हाल की सलाह के बाद वह निराशा और अनिच्छा के साथ सभी तरह की क्रिकेट को निलंबित करने का फैसला कर रहा है। ईसीबी के बयान में ‘प्रशिक्षण, सत्र से पूर्व के मैत्री मैच और किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधियां’ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोट के कारण समरसेट की तरफ नहीं खेल पाएंगे वेड

ईसीबी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड इस सत्र में इंग्लिश काउंटी समरसेट की तरफ से नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें घुटना चोटिल होने के कारण विश्राम की सलाह दी गई है। इस 32 वर्षीय बल्लेबाज को काउंटी क्रिकेट के पहले सत्र में भाग लेना था, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें चोट से उबरने के लिए विश्राम करने की सलाह दी है।

वेड ने कहा कि यह बड़ा झटका है। मैं काउंटी क्रिकेट में खेलने की चुनौती के लिए तैयार था, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम के साथ चर्चा के बाद यह स्पष्ट हो गया कि मैं समरसेट से जुड़ने की स्थिति में नहीं हूं। काउंटी सत्र 12 अप्रैल से शुरू होना है लेकिन कोराना वायरस के कारण इसे टाला जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें