खतरनाक कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड ने श्रीलंका दौरा स्थगित कर दिया है। श्रीलंका दौरे पर इंग्लैंड टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 मार्च से शुरू होने वाली थी।
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 19-23 मार्च, जबकि दूसरा टेस्ट 27-31 तक खेले जाने वाला था। अब यह दोनों मुकाबले खतरनाक वायरस कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि स्थगित दोनों टेस्ट मैच फिर कब से शुरू होंगे।