फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने किया पाई-पाई का मोहताज: उधार लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने किया गुजारा

Sun, 28 Mar 2021 08:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट दो साल के कार्यकाल के बाद फिर से चुनाव में चुने जाने की उम्मीद लगाए हैं, उन्होंने खुलासा किया कि कोविड-19 महामारी ने उन्हें खिलाड़ियों और स्टाफ का वेतन देने के लिए उधार लेने के लिए बाध्य कर दिया, लेकिन उनके कार्यकाल में बोर्ड का कर्जा घटकर एक तिहाई हो गया है।

विज्ञापन


स्केरिट गुयाना क्रिकेट बोर्ड के सचिव आनंद सानासी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। बोर्ड के वित्तीय हालात के बारे में बात करते हुए स्केरिट ने कहा कि जब से उन्होंने पदभार संभाला, तब से काफी सुधार हुआ है। उन्होंने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘सबसे बड़ी समस्या थी कि हमने राशि मिलने से पहले ही भविष्य के खर्च के बारे में बात कर ली थी। हम उधार ली हुई राशि पर चल रहे थे। इसलिए हम पर करीब दो करोड़ डॉलर का कर्जा था। और हम उधार देने के लिए उधार ले रहे थे। ’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें