पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने मोहम्मद हफीज पर नाराजगी जाहिर की है। सूत्रों की माने तो वसीम खान ने फोन लगाकर हफीज को अपनी कोरोना रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए लताड़ा। वसीम का कहना था कि, 'हफीज की इस हरकत से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सवालिया निशान खड़े किए जाएंगे।' जवाब में पाक ऑलराउंडर ने भी अपना पक्ष रखा है। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह बेहद तनाव से गुजर रहे थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद परिवार भी बेहद चिंतित था, इसलिए दोबारा टेस्ट करवाने का फैसला लिया गया, मैं बस अपनी और परिवार की सलामती चाहता था, निगेटिव आने के बाद मैंने बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क साधा, लेकिन संतोषप्रद जवाब न मिलने के बाद परीक्षण सार्वजनिक करना पड़ा।
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social Media
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अगस्त में खेली जाने वाली इन सीरीज के लिए अभी तक तारीखों का एलान नहीं किया है, लेकिन इंग्लैंड पहुंचने के बाद पाक खिलाड़ियों को क्वारंटीन पीरियड पूरा करना होगा, उसके बाद ही खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास करने उतर पाएंगे। आठ जुलाई से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच शुरू हो रही सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज के बाद तीन टी-20 मैच भी खेले जाएंगे। जैव सुरक्षित वातावरण में होने वाले इन मैच के दौरान स्टेडियम खाली होंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर स्टेडियम खाली ही रहेंगे।