फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से उबरे पूर्व बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा, पत्नी की जंग अब भी जारी

Wed, 15 Jul 2020 11:48 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी और मशरफे मुर्तजा - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा कोविड-19 से उबरकर ठीक हो गए हैं। वह 20 जून से इस घातक वायरस के चपेट में आने के बाद घर पर ही उपचार करा रहे थे। मुर्तजा ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर कोविड-19 परीक्षण का परिणाम ‘नेगेटिव’ आने की जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 5
मशरफे मुर्तजा - फोटो : pti
फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने लिखा, 'उम्मीद है सभी स्वस्थ होंगे। ईश्वर की कृपा और सभी की दुआओं से मुझे अब कोरोना वायरस के लिए निगेटिव पाया गया है। मैं उन सभी का आभारी हूं, जिन्होंने इस मुश्किल दौर में मेरा साथ दिया और मेरे स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताई।’
विज्ञापन

3 of 5
मशरफे मुर्तजा
इस 36 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा, ‘मैं घर में ही उपचार करवाकर इस बीमारी से बाहर निकलने में सफल रहा, जो भी इससे संक्रमित हैं उन्हें सकारात्मक बने रहने की जरूरत है। अल्लाह में विश्वास रखें और नियमों का पालन करें। हम मिलकर वायरस से लड़ते रहेंगे।’

4 of 5
पत्नी और मशरफे मुर्तजा - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी पत्नी सुमोना हक अब भी इस बीमारी से नहीं उबर पाई हैं। मुर्तजा ने लिखा, ‘लेकिन मेरी पत्नी दो सप्ताह बाद भी कोरोना वायरस से संक्रमित है। उसकी स्थिति बेहतर है। उसके लिए दुआएं करते रहें।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mashrafe mortaza
मुर्तजा सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी से सांसद भी हैं, उन्हें 20 जून को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। बांग्लादेश के दो अन्य क्रिकेटर नफीस इकबाल और नजमुल इस्लाम भी घर में उपचार लेने के बाद इस बीमारी से उबर गए हैं। इन दोनों क्रिकेटरों को भी तीन सप्ताह से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें