फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर के घर तक पहुंचा जानलेवा कोरोना वायरस, पूर्व क्रिकेटर ने खुद को किया क्वारंटीन

Fri, 06 Nov 2020 05:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2018 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर सक्रिय राजनीति में आ गए और 2019 के आम चुनाव में बीजेपी की टिकट पर पूर्वी दिल्ली से जीत हासिल कर संसद में पहुंचे।
विज्ञापन
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा। खुद दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने तीसरी लहर की आशंका की ओर इशारा किया था। इस बीच पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के घर के भीतर भी कोविड-19 मामले की पुष्टि हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद गौतम गंभीर ने शुक्रवार को दी। ट्वीट करते हुए गंभीर ने खुद को होम क्वारंटीन में जाने की बात बताई। गंभीर ने फैंस से अपना ध्यान रखने की अपील भी की।

विज्ञापन

 
 

घर पर कोरोना का मामला सामने आने के बाद, मैं अपने कोविड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहा हूं। आप सभी से सारे दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह करता हूं। आप इसे हल्के में न लें। सुरक्षित रहें!

विज्ञापन

दिल्ली में पिछले 15 दिन में 11 बार एक्टिव केस बढ़े

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी आनी शुरू हो गई है। सबसे बुरी हालत दिल्ली की है। यहां पिछले 15 दिनों में 11 बार एक्टिव मरीज बढ़े हैं। एक्टिव केसों की संख्या हर दिन एक हजार से 1400 तक बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 47,638 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 670 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 84,11,724 हो गई है।
 

हालांकि कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कल हुई बढ़ोतरी के बाद आज फिर मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 47,638 नए मामले सामने आए हैं। जबकि गुरुवार को 50,209 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इस अवधि के दौरान वायरस के कारण 670 मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें