फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Cricket: बंगाल रणजी टीम के सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के खिलाफ मैच रद्द

Mon, 03 Jan 2022 12:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगाल रणजी टीम के सात सदस्य कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद मुंबई और बंगाल के बीच मैच रद्द कर दिया गया है। बंगाल की टीम का पहला मैच 13 जनवरी को त्रिपुरा के खिलाफ होना है। 
विज्ञापन
बंगाल रणजी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और खेल जगत से जुड़ी गतिविधियां इससे प्रभावित हो रही हैं। बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी पर भी इसका असर पड़ा है। बंगाल रणजी टीम के सात सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी सदस्यों को आइसोलेट कर दिया गया है। बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने यह जानकारी दी है। इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंगाल की टीम में कोरोना के सात मामले आने के बाद मुंबई के साथ उसका अभ्यास मैच भी रद्द कर दिया गया है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंगाल की टीम में कोरोना के सात मामले आने के बाद मुंबई के साथ उसका अभ्यास मैच भी रद्द कर दिया गया है। रणजी ट्रॉफी का मौजूदा सीजन 13 जनवरी से शुरू होगा। इस बार बंगाल की टीम ग्रुप बी में है। उसके साथ विदर्भ, राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा की टीम है। बंगाल का पहला मैच 13 जनवरी से त्रिपुरा के खिलाफ होना है। 

छह खिलाड़ी और एक सहायक कोच संक्रमित
बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते हालातों को देखते हुए बंगाल के सभी खिलाड़ियों आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया था और कुछ खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस मामले में हर तरह की जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंगाल रणजी टीम के सुदीप चटर्जी, अनुस्तुप मजूमदार, काजी जुनैद सैफी, गीत पुरी, प्रदीप्त प्रमाणिक, सुरजीत यादव और सहायक कोच सौराशीष लाहिड़ी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इन सभी सदस्यों को बाकी खिलाड़ियों से अलग कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मुंबई के खिलाफ अभ्यास मैच रद्द
बंगाल की टीम में कोरोना के मामले सामने आने के बाद मुंबई और बंगाल के बीच होने वाला दो दिवसीय अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है। हालांकि बंगाल के बाकी अभ्यास मैचों को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। बंगाल क्रिकेट ने स्थानीय टूर्नामेंट भी रोक दिए हैं और कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए मंगलवार को शीर्ष परिषद की आपात बैठक बुलाई है। स्नेहाशीष ने इस पर आगे कहा कि 15 से 18 साल के खिलाड़ियों का टीकाकरण भी करवाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें