फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Copa America: सचिन ने ऐतिहासिक जीत पर अर्जेंटीना को दी बधाई, मेसी को लिखा खास संदेश

Sun, 11 Jul 2021 06:52 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने  कोपा अमेरिका फाइनल जीतने पर अर्जेंटीना और उसके कप्तान लियोनल मेसी को बधाई दी है। कोपा अमेरिका फाइनल में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराकर खिताब जीता। 
विज्ञापन
कोपा अमेरिका ट्रॉफी के साथ अर्जेंटीना की टीम - फोटो : twitter@CopaAmerica
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लियोनल मेसी और उनकी टीम को कोपा अमेरिका फाइनल जीतने पर बधाई दी है। 11 जुलाई को माराकाना स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने चिरप्रतिद्वंदी ब्राजील को खिताबी मुकाबले में 1-0 से हराया। कप्तान लियोनल मेसी की टीम ने साल 1993 के बाद से पहली बार खिताब जीता। वहीं अपनी मेजबानी में ब्राजील पहली बार कोपा अमेरिका फाइनल हारा है। 

विज्ञापन


क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने खिताब जीतने के बाद जश्न मनाते हुए खिलाड़ियों की तस्वीर ट्विटर के जरिए शेयर कर लिखा, यह अर्जेंटीना की ऐतिहासिक जीत है, खासकर मेसी के लिए जिनका शानदार करियर रहा है। उन्होंने आगे लिखा, प्रेरित करना जारी रखिए। 


दूसरे ट्वीट में सचिन तेंदुलकर ने ब्राजील के दर्द को स्वीकार करते हुए कहा, उन्हें खुद पर गर्व होना चाहिए, फाइनल में मिली हार के दर्द् के समझा जा सकता है, यह मोड़ की तरह है और सड़क अभी खत्म नहीं हुई है, वे मजबूती के साथ वापसी करेंगे उन्हें अपने पर गर्व है। 
विज्ञापन



ब्राजील पर खिताबी जीत दर्द करने के बाद मेसी भावुक हो गए और मैदान पर घुटने के बल बैठ गए। यह अर्जेंटीना के लिए ऐतिहासिक पल था। क्योंकि मेसी की टीम ने 28 साल के लंबे अंतराल के बाद कोपा अमेरिका फाइनल जीता। मेहमान टीम ने 1993 के बाद से पहली बार खिताब जीता है।  इससे पहले मेसी की कप्तानी में दो बार टीम फाइनल में पहुंची और उसे दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। 

लेकिन इस बार लियोनल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन और खिताब जीतने में सफल रही। टीम के लिए 22वें मिनट में डि मारिया ने गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। उसके बाद ब्राजील की तरफ से लगातार गोल करने की कोशिश की गई लेकिन अर्जेंटीना की मजबूत रक्षा पंक्ति के चलते उसकी एक न चली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें