इस ड्रॉ से अर्जेंटीना की टीम 2 मैचों में एक अंक के साथ ग्रुप तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। टीम को क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने के लिए ग्रुप के अपने आखिरी मुकाबले में कतर को बड़े अंतर से हराना होगा। इससे पहले कोलंबिया ने अर्जेंटीना टीम को 2-0 से मात दी थी। ग्रुप के एक अन्य मैच में कोलंबिया ने दुवान जापटा के 86वें मिनट में किये गोल के बूते कतर को 1-0 से शिकस्त दी। कोलंबिया दो मैचों में दो जीत के साथ तालिका में पहले स्थान पर है।