इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक भारत के सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टेस्ट इतिहास में 7000 रन पूरे करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। कुक ने 27 साल 347 दिन की उम्र में 7000 रन पूरे किए जबकि सचिन ने 28 साल 193 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था। कुक ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 151 पारियां खेली जबकि सचिन ने उनसे 15 पारियां कम खेलकर यह कीर्तिमान हासिल किया था। ग्राहम गूच 8900 रन के साथ इंग्लैंड के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।