फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक टेस्ट, दो कप्तान और एक ही उपलब्धि

Fri, 13 Dec 2013 08:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही दोनों टीमों के बीच आपस में जबर्दस्त प्रतिद्वंद्वीता हो लेकिन अगले टेस्ट में जब वे मैदान पर उतरेंगे तो दोनों टीमों के कप्तान अपने लिए एक ही उपलब्धि हासिल करेंगे।
विज्ञापन


पांच मैचों की एशेज सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 2-0 से बढ़त बना रखी है। इंग्लैंड को सीरीज में बने रहने के लिए शुक्रवार से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

लेकिन पर्थ में जब दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे तो दोनों ही एक विशिष्ट क्लब में शामिल हो जाएंगे।

पीटरसन ने भी खेले सौ टेस्ट मैच
एशेज सीरीज के अगले मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक अपने-अपने टेस्ट करियर का सौवां मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन


32 वर्षीय क्लार्क ने 2004 में भारत के खिलाफ अपने करियर का आगाज किया था और 52.58 की औसत से अब तक 7940 रन बनाए हैं।

दूसरी ओर, 29 वर्षीय कुक ने भी 2006 में भारत के खिलाफ ही करियर की शुरुआत की थी और 47.20 की औसत से उनके नाम 7883 रन हैं।

इस सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने भी अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेला था।

जीत हासिल करना चाहेगा इंग्लैंड
इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत हासिल कर लगातार तीन सीरीज में मिली हार का बदला चुकता करना होगा।

शुरुआती दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को बेहद आसानी से मात दी है। अभी एक महीने भी नहीं हुए हैं जब ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड में 3-0 से एशेज सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पूर्व नंबर वन टीम ने मिचेल जॉनसन की घातक गेंदबाजी की बदौलत सीरीज में एकतरफा जीत हासिल की है।

हैरिस का खेलना अनिश्चित
घुटने में चोट से परेशान रेयान हैरिस का तीसरे टेस्ट में खेलना अनिश्चित लग रहा है। मैच शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। 34 वर्षीय हैरिस को एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी।

हैरिस की अनुपस्थिति में जेम्स फॉक्नर को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है जबकि डग बोलिंगर या फिर नाथन कूल्टर नाइल में से काई एक बतौर 12वें खिलाड़ी शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें