फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CT 2025 Final: पुरस्कार समारोह में गायब रहे मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी, हुआ विवाद; अख्तर भड़के

Mon, 10 Mar 2025 08:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी एक्स पर एक वीडियो डालकर कहा, 'भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, लेकिन पीसीबी का कोई प्रतिनिधि फाइनल के बाद नहीं था।'
विज्ञापन
शोएब अख्तर, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : Shoaib Akhtar Instagram/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के समापन समारोह में दुबई में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को मंच पर आईसीसी द्वारा नहीं बुलाए जाने से रविवार को विवाद पैदा हो गया। एक सूत्र ने कहा कि पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमैर अहमद मैदान में मौजूद थे, लेकिन उन्हें समारोह में नहीं बुलाया गया। वह टूर्नामेंट के निदेशक भी हैं।
विज्ञापन

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई नहीं जा सके

सूत्र ने कहा, 'पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई नहीं जा सके क्योंकि बतौर गृहमंत्री उनके कुछ काम थे, लेकिन पीसीबी के सीईओ को फाइनल और पुरस्कार वितरण में पाकिस्तान की नुमाइंदगी करने भेजा गया था।' उन्होंने कहा कि किसी कारण से या गलतफहमी की वजह से उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया जहां से आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया ने पदक, ट्रॉफी और खिलाड़ियों को जैकेट दिए। मेजबान पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधि मंच पर नहीं था। पीसीबी यह मसला आईसीसी के समक्ष उठा सकता है। सूत्र ने कहा कि शायद सीईओ फाइनल समारोह के आयोजन के लिए जिम्मेदार आईसीसी के लोगों से ठीक से संवाद नहीं कर पाए और इसी वजह से उन्हें बाहर रखा गया। इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी के मेजबान के रूप में पाकिस्तान का पोडियम पर कोई प्रतिनिधि नहीं था।

शोएब अख्तर ने जताई नाराजगी

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी एक्स पर एक वीडियो डालकर कहा, 'भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, लेकिन पीसीबी का कोई प्रतिनिधि फाइनल के बाद नहीं था। पाकिस्तान मेजबान था। मेरी यह समझ में नहीं आया कि पीसीबी से कोई वहां क्यो नहीं था। कोई ट्रॉफी देने क्यों नहीं आया, कोई रिप्रजेंट करने क्यों नहीं आया? यह सचमुच मेरी समझ से परे है। यह कैसे हो सकता है?? फाइनल और पुरस्कार वितरण में मेजबान देश का प्रतिनिधित्व कहां था?? आपको इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। वर्ल्ड स्टेज था। यहां पीसीबी को होना चाहिए था, लेकिन दुख की बात है कि मैंने किसी को नहीं देखा। मैं इससे बहुत दुखी हूं।'
विज्ञापन

हाईब्रिड मॉडल पर खेला गया टूर्नामेंट

बीसीसीआई अध्यक्ष बिन्नी ने भारतीय खिलाड़ियों को सफेद जैकेट और मैच अधिकारियों को पदक प्रदान किए, जबकि आईसीसी अध्यक्ष शाह ने रोहित शर्मा को ट्रॉफी सौंपी और भारतीय खिलाड़ियों को पदक दिए। भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान में अपने मैच खेलने से इनकार कर दिया था। पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई थी, जिससे भारत को दुबई में अपने खेल खेलने की अनुमति मिली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें