आजीवन प्रतिबंध का दंश झेल रहे श्रीसंत ने बीसीसीआई को लिखे पत्र में खुद को पाक साफ बताया है।
एस श्रीसंत ने बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति को लिखे एक पत्र में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने दबाव में आकर पुलिस के सामने पना जुर्म कबूला था।
पिछले हफ्ते बीसीसीआई ने आईपीलए-6 में स्पॉट फिक्सिंग के कारण टेस्ट क्रिकेटर और भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।
इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "मेरे एक नजदीकी रिश्तेदार की गिरफ्तारी के खतरे के तहत पुलिस द्वारा निर्देशित एक बयान मेरे से लिया गया था। इसमें कोई भ्रम नहीं है कि मेरा जो बयान दर्ज किया है वह पुलिस की इच्छानुसार है।"
उन्होंने पत्र में आगे कहा, "पुलिस ने मुझे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया और बयान पर मेरे हस्ताक्षर लिए। जांच करने वाली समिति ने जिस निष्कर्ष पर पहुंचकर मुझे दोषी माना, वो पुलिस की न मानने वाली रिपोर्ट अनुमान पर आधारित हैं।"
साथ ही उन्होंने तौलिये के प्रयोग पर भी अपनी सफाई दी है। उनके अनुसार, वह इसका प्रयोग अभ्यास के दौरान भी करते हैं। वह शुरुआत के जिन मैचों में खेले उसमें भी उन्होंने सफेद तौलिया का प्रयोग किया है।