फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीवी ओपनर ने पहले टी-20 से पहले भुवी-बुमराह की गेंदबाजी पर दिया बड़ा बयान 

Tue, 31 Oct 2017 11:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
कॉलिन मुनरो - फोटो : BCCI
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने मिजाज से आतिशी बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर मंगलवार को कहा, ‘ मैं मिजाज से आक्रामक बल्लेबाज हूं। कई बार अपनी रणनीति में कामयाब रहता हूं कई बार नहीं। भारत के पास जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के रूप में इस समय नई गेंदबाजी से बढ़िया गेंदबाजी करने में माहिर दो बेहतरीन गेंदबाज हैं। इन दोनों के खिलाफ हर समय आक्रामक बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। मैं फिर भी अपना नैसर्गिक खेल खेलने की कोशिश करूंगा। मैं अपनी उपयोगी गेंदबाजी से टीम की मदद करना चाहूंगा। मुझे मौका मिलेगा तो मैं विकेट भी चटकाने की कोशिश करूंगा।’
विज्ञापन

भारत के खिलाफ टी-20 में कीवी टीम का पलड़ा है भारी

रॉस टेलर - फोटो : espncricinfo
मुनरो ने आगे कहा, ‘हमारा भारत के खिलाफ टी-20 में रिकॉर्ड शानदार है। मुझे उम्मीद है कि हम इस टी -20 में सीरीज में भारत के खिलाफ अच्छा आगाज करने में कामयाब रहेंगे। हमारे कई धुरंधर इस टी-20 सीरीज के लिए भी हमें उपलब्ध नहीं है लेकिन एक अच्छी बात यह है कि टॉम लैथम रंग में हैं ही और हमारे पास खासा अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण है।’
 
विज्ञापन

टेलर के खेलने पर अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट करेगा

रॉस टेलर - फोटो : espncricinfo
मुनरो ने ‘अमर उजाला’ के सवाल के जवाब में कहा, ‘रॉस टेलर को आखिरी वक्त पर इस टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। जहां तक उनके अंतिम एकादश में बुधवार को भारत के खिलाफ खेलने का सवाल है तो इस बाबत टीम प्रबंधन मैच के शुरू होने से पहले फैसला करेगा। पूर्व ओपनर ब्रेंडन मैकलम का मुझे अपने अपने टी-20 मिजाज के मुताबिक खेलने का गुरुमंत्र कारगर रहा। जहां तक हमारे नए कोच माइक हेनसन का सवाल है तो वह अपने खिलाड़ियों के उनके मिजाज के मुताबिक खेलने की छूट देते हैं। इससे खिलाड़ी को खुलकर खेलने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें