पिछले साल भी 26 अप्रैल को हुआ था मुकाबला
दरअसल, 26 अप्रैल 2024 को पंजाब और कोलकाता आमने-सामने आए थे। तब पंजाब ने आईपीएल और टी20 इतिहास का सबसे सफल चेज किया था। हालांकि, तब श्रेयस अय्यर पंजाब नहीं, बल्कि कोलकाता के कप्तान थे और उनके सामने पंजाब ने चौके-छक्कों की बौछार की थी। अब वह पंजाब के कप्तान हैं और चाहेंगे कि उनकी टीम पिछले साल वाले अपने प्रदर्शन को आज भी दोहराए।
IPL 2025: चेपॉक पर 76 मैचों में तीसरी बार ऑलआउट हुई CSK, पहली बार घर पर एक सत्र में लगातार 4 मैच हारी टीम
2024 वाले मैच में क्या हुआ था?
साल 2024 में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब पंजाब ने कोलकाता के दिए 262 रन के लक्ष्य को दो विकेट गंवाकर सफलतापूर्वक हासिल किया था। यह आईपीएल और टी20 इतिहास का सबसे बड़ा चेज था। पंजाब ने इसे 18.4 ओवर में हासिल किया था। जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन की नाबाद पारी खेली थी, जबकि शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन बनाए थे। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेली थी। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली थी। इससे पहले आईपीएल में सबसे बड़े चेज का रिकॉर्ड राजस्थान के नाम था। उसने 2020 में पंजाब के खिलाफ 224 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं, टी20 में सबसे बड़े सफल चेज का रिकॉर्ड पंजाब से पहले दक्षिण अफ्रीका क नाम था। 2023 में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन चेज किए थे।
आईपीएल में सबसे बड़ा सफल रन चेज
| लक्ष्य |
टीम |
खिलाफ |
स्थान |
वर्ष |
| 262 |
पीबीकेएस |
केकेआर |
कोलकाता |
2024 |
| 224 |
आरआर |
पीबीकेएस |
शारजाह |
2020 |
| 224 |
आरआर |
केकेआर |
कोलकाता |
2024 |
| 219 |
एमआई |
सीएसके |
दिल्ली |
2021 |
आईपीएल में सबसे कम स्कोर का बचाव
| स्कोर |
टीम |
बनाम |
स्थान |
वर्ष |
| 111 |
पंजाब |
केकेआर |
मुल्लांपुर |
2025 |
| 116/9 |
सीएसके |
पंजाब |
डरबन |
2009 |
| 118 |
हैदराबाद |
मुंबई |
मुंबई |
2018 |
| 119/8 |
पंजाब |
मुंबई |
डरबन |
2009 |
| 119/8 |
हैदराबाद |
पुणे |
पुणे |
2013 |
CSK vs SRH: 'हमने 15-20 रन कम बनाए...', बल्लेबाजों के एक बार फिर फेल होने से गुस्साए धोनी, जानें क्या कहा
आईपीएल 2025 में एक बार हुआ सामना
वहीं, इस साल जब दोनों टीमें 15 अप्रैल को आमने-सामने आईं तो पंजाब ने 111 रन पर ऑल आउट होने के बाद केकेआर की पारी को 95 रन पर समेट कर आईपीएल में सबसे छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था। सीएसके ने ऐसा 2009 में पंजाब के खिलाफ किया था। तब चेन्नई ने 116 रन बनाए थे और इसका बचाव किया था। पंजाब की टीम कोलकाता के खिलाफ पिछले दो मैच जीत चुकी है और आज इस टीम के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। पंजाब और कोलकाता के बीच खेले गए पिछले आठ मुकाबलों में 15 अप्रैल को हुए मैच से पहले तक ऐसा होता रहा था कि एक मैच पंजाब की टीम जीतती थी और एक मैच कोलकाता की टीम। हालांकि, यह सिलसिला अब टूट चुका है। पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ पिछले दोनों मैच जीते हैं।
पंजाब और कोलकाता के बीच पिछले आठ मैच
- पंजाब ने 16 रन से जीत दर्ज की
- पंजाब ने 8 विकेट से जीत दर्ज की
- कोलकाता ने 5 विकेट से जीत दर्ज की
- पंजाब ने 7 रन से जीत दर्ज की (DLS)
- कोलकाता ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
- पंजाब ने 5 विकेट से जीत दर्ज की
- कोलकाता ने 5 विकेट से जीत दर्ज की
- पंजाब ने 8 विकेट से जीत दर्ज की
- कोलकाता ने 2 रन से जीत दर्ज की