फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जडेजा के खेल से प्रभावित हुए कोच शास्त्री, बताया- वास्तविक ऑलराउंडर

Tue, 29 Dec 2020 07:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया ने एडिलेड में शर्मनाक हार के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए मेलबर्न में खेले गए टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की। चार बदलावों और नए कप्तान के साथ उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हर क्षेत्र में मात दी और आठ विकेट से मैच जीतकर श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली। 

विज्ञापन


टीम की जीत में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने बल्ले के साथ ही गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच में तीन विकेट लेने के साथ ही 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी खेली। इसके अलावा उन्होंने दो कैच भी लपके।

उधर मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलने में सक्षम हैं लेकिन उनका ऑलराउंड कौशल भारतीय टीम को खेल के इस पारंपरिक प्रारूप में जरूरी संतुलन प्रदान करता है।
विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या भारत जडेजा को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में देखता है, शास्त्री ने कहा, ‘वह वास्तविक ऑलराउंडर है और यही कारण है कि वह टीम में है। वह स्थिति के अनुसार छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है या पांचवें नंबर पर भी लेकिन वह वास्तविक ऑलराउंडर है। यही कारण है कि वह टीम को काफी संतुलन प्रदान करता है।’’

शास्त्री ने कहा, ‘साथ ही जब हम विदेशी सरजमीं पर खेलते हैं तो आशंका रहती है कि कोई (तेज) गेंदबाज चोटिल हो जाए। आपने उमेश यादव के साथ ऐसा देखा। जडेजा के होने से आपको यह संतुलन मिलता है और जडेजा तथा रविचंद्रन अश्विन के एक साथ गेंदबाजी करने से तेज गेंदबाजों को राहत मिलती है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें