कांग्रेस ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक समिति का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी करेंगे। एंटनी इस दौरान पार्टी की गतिविधियों की योजना और समन्वय की निगरानी करेंगे। इस समिति में 9 और नेताओं को जगह मिली है जो अपने स्तर पर योजना बनाएंगे।