फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतभेद दूर: पुरानी रंजिश को भुला देना चाहते हैं कोच पोवार, कप्तान मिताली से जताई सहमति

Tue, 01 Jun 2021 08:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की रवानगी से पहले पोवार ने कहा, 'मैं तमाम अटकलों को विराम देना चाहता हूं। हमने आपस में बातचीत की वरना मैं महिला क्रिकेट में वापसी नहीं करता।'
विज्ञापन
मिताली राज, रमेश पोवार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार ने मंगलवार को कहा कि टीम को नई बुलंदियों तक पहुंचाने के मकसद से हम छोटी छोटी बातों पर दोबारा ध्यान नहीं देंगे। पोवार ने कहा कि उन्होंने 2018 के सार्वजनिक विवाद को भुलाकर कप्तान मिताली राज के साथ मतभेद दूर कर लिए हैं। बता दें कि मिताली ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह उस घटना को भुलाकर आगे बढ़ चुकी है और कोच पोवार ने भी यही बात कही।

विज्ञापन


...वरना मैं महिला क्रिकेट में वापसी नहीं करता- पोवार
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की रवानगी से पहले पोवार ने कहा, 'मैं तमाम अटकलों को विराम देना चाहता हूं। हमने आपस में बातचीत की वरना मैं महिला क्रिकेट में वापसी नहीं करता।' उन्होंने कहा, 'हमारे सामने बड़े लक्ष्य, बड़ी तस्वीर, एक जिम्मेदारी और एक मौका है।' कोच को यकीन है कि महिला टेस्ट क्रिकेट की वापसी से खिलाड़ियों के सामने खेल को आगे ले जाने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा, 'यह मेरे, मिताली और पूरी टीम के लिए सुनहरा मौका है कि हम महिला क्रिकेट को आगे ले जाएं।'

हमें आगे की सोचना चाहिए- मिताली
पोवार ने कहा कि तीन साल पहले के मतभेद से उनका या कप्तान का ध्यान भारत के लिए मैच जीतने से नहीं हटने वाला। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हम छोटी छोटी बातों पर दोबारा ध्यान देंगे। हम इतने पेशेवर हैं कि आगे बढ़ना जानते हैं। आप सभी मुझे जानते हैं। मैं एनसीए के साथ रहा हूं, राहुल द्रविड़ के साथ रहा हूं तो आपको पता है कि राहुल कितना अनुशासित है।' मिताली ने कहा, 'क्या हम उससे आगे बढ़ सकते हैं। तीन साल हो चुके हैं और अब 2021 है। हमें आगे की सोचना चाहिए।'
विज्ञापन


मिताली और पोवार के मतभेद सार्वजनिक हो गए थे
भारत के पूर्व आफ स्पिनर पोवार भारतीय महिला टीम के कोच थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों भारत की हार के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। उनके और कप्तान मिताली के मतभेद तब सार्वजनिक हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें