फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच लैंगर ने भारतीय गेंदबाजों को किया आगाह, कहा- उनसे निपटने के लिए हमारे पास रणनीति

Wed, 25 Nov 2020 03:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शमी-बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए गेंदबाजों को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। टीम इंडिया को अपने स्टार गेंदबाजों मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि भारतीय टीम में इस बार इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद नहीं हैं।

विज्ञापन


उधर ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को सराहने के साथ ही उन्हे आगाह भी किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि वह भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का काफी सम्मान करते हैं लेकिन उनकी टीम के बल्लेबाज उनकी रणनीतियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और आगामी श्रृंखला में उनकी किसी भी चुनौती के लिए तैयार हैं।

श्रृंखला के आधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी नेटवर्क की आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में लैंगर ने कहा, ‘हमें पता है कि जसप्रीत बुमराह विश्वस्तरीय गेंदबाज है और मोहम्मद शमी पारी का आगाज करने के लिए शानदार साथी है। हम इसका काफी सम्मान करते हैं लेकिन आईपीएल के जरिए और पिछले कुछ साल में हमारे खिलाड़ियों ने उन्हें काफी खेला है। हमने पिछले कुछ साल में भारत के खिलाफ 14 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और दोनों टीमों ने सात-सात मुकाबले जीते हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हमारे खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ काफी खेले हैं और इस मुकाबले के संदर्भ में मुझे यह पसंद है, आप देखते हैं कि कौन सी टीम प्रगति कर रही है, कौन सा खिलाड़ी प्रगति कर रहा है। अब हम एक-दूसरे के खिलाफ काफी खेल चुके हैं।’ लैंगर ने कहा, ‘हम उनका काफी सम्मान करते हैं, उनके स्पिनरों का काफी सम्मान करते हैं, बुमराह, शमी और उनके अन्य गेंदबाज (नवदीप) सैनी का सम्मान करते हैं।’

गौरतलब है कि तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारत मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ आस्ट्रेलिया का दौरा कर रहा है जिसमें मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और शारदुल ठाकुर भी शामिल हैं। स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ रविंद्र जडेजा को जगह मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें