फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओए की रिपोर्ट में हैरतअंगेज खुलासा, राज्य संघों ने पूरी तरह नहीं स्वीकारा बीसीसीआई संविधान

Tue, 30 Oct 2018 08:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
BCCI
विज्ञापन

प्रशासकों की समिति (सीओए) के चेयरमैन विनोद रॉय ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई दसवीं स्टेटस रिपोर्ट में हैरतअंगेज खुलासे किए हैं। रिपोर्ट में साफ किया गया है कि किसी भी राज्य संघ ने पूरी तरह से बीसीसीआई का संविधान स्वीकार नहीं किया है। 

विज्ञापन


इनमें हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात समेत सात राज्य संघ ऐसे हैं, जिन्होंने संविधान को स्वीकार ही नहीं किया है। रॉय ने रिपोर्ट में बीसीसीआई की ओर से कराए गए ऑडिट में कुछ राज्य संघों में वित्तीय अनियमितताओं की बात भी कही है। इसके लिए उन्होंने सभी राज्य संघों में फॉरेंसिक ऑडिटर लगाए जाने की सिफारिश की है। उन्होंने बोर्ड में जल्द से जल्द ओंबुड्समैन और एथिक्स ऑफिसर लगाने की भी सिफारिश की है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सात राज्यों ने कोर्ट के आदेश के बावजूद संविधान स्वीकार नहीं किया है। तमिलनाडु समेत दस राज्यों ने संविधान का कुछ हिस्सा स्वीकार किया है, जबकि उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 17 राज्यों ने ज्यादातर संविधान स्वीकार कर लिया है। रॉय ने इन राज्यों को संविधान स्वीकार करने का दो सप्ताह का समय दिया है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में इन्हें बीसीसीआई के चुनाव से बाहर करने और अदालत को अपने अनुसार कार्रवाई करने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


रॉय ने बीसीसीआई के चुनाव 90 दिनों के अंदर कराने की भी  सिफारिश की है। हालांकि राय ने बोर्ड के चुनाव कराने की सिफारिश जरूर की है, लेकिन जिस तरह से राज्यों ने अदालत के आदेश के अनुसार बोर्ड के संविधान को पूरी तरह स्वीकार नहीं किया है। उससे बोर्ड के चुनाव होते नहीं दिख रहे हैं। अदालत ने सभी राज्यों को 20 सितंबर तक संविधान स्वीकार करने की मोहलत दी थी। 

इनमें से ज्यादातर ने 20 सितंबर के बाद ही सीओए को संविधान स्वीकार किए जाने के बारे में जानकारी दी। हालांकि दिल्ली, यूपी, पंजाब, मुंबई समेत 17 राज्यों के संविधान स्वीकार किए जाने में कोई दिक्कत नहीं है। इन्हें महज थोड़ी सी अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें