जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि टीम मालिक के साथ एक अवैध सौदे के जरिए फ्रैंचाइजी का नियंत्रण लेने के बाद सट्टेबाज और मैच फिक्सर सट्टेबाजी में अप्रत्याशित लाभ कमा रहे हैं। सूत्रों का कहना है, 'सट्टेबाजों का संपर्क हर टीम से है, ऐसे में पूरी तमिलनाडु टी-20 लीग में सट्टेबाजी की आशंका है। मामले का खुलासा तब हुआ जब इसमें शामिल लोगों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद की खबर लीक हुई।
द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, बीसीसीआई के एसीयू और राजस्थान पुलिस के पूर्व डीजीपी प्रमुख अजीत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों से संपर्क करने के बाद कुछ उदाहरण सामने आए। एसीयू इस मुद्दे पर कानूनी राय ले रहा है। वह आने वाले दिनों में पुलिस में एफआईआर दर्ज करा सकती है। उन्होंने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि किन-किन खिलाड़ियों ने हमसे संपर्क किया है। हम उनसे पूछ रहे हैं कि उनसे कब और किन परिस्थितियों में संपर्क किया गया।
स्टार इंडिया पर प्रसारित होने वाली तमिलनाडु प्रीमियर लीग में आठ टीम हिस्सा लेती हैं। रविचंद्रन अश्विन, मुरली विजय, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इसका हिस्सा है। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होता है।