फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से BCCI की त्रिमूर्ति को हटाने की तैयारी में जुटा COA

Tue, 27 Feb 2018 04:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीसीसीआई
विज्ञापन

कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीआईए) ने मंगलवार को बीसीसीआई के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रशासक समित के सदस्य पदाधिकारियों के भविष्य और आईपीएल के दौरान महिला टी-20 प्रदर्शन मैच जैसे कुछ खास मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा समिति अगली स्थिति रिपोर्ट को लेकर भी इस बैठक में चर्चा कर सकती है, जिसे वह सुप्रीम कोर्ट को सौंपने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सीओए बीसीसीआई के तीन मुख्य पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश कर सकती है। इसमें लिस्ट में बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना, कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी और कार्यवाहक कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

aniruddh chaudhary
नाम न बताने की शर्त पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सीओए तीनों पदाधिकारियों को हटाने को लेकर सिफारिश कर सकती है। बता दें कि ये तीनों ही अधिकारी अपना तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

इस बैठक में सीओए प्रमुख विनोद राय, डायना इडुलजी के अलावा बीसीसीआई के जीएम (क्रिकेट ऑपरेशन) सबा करीम, सीईओ राहुल जौहरी, आइपीएल सीओओ हेमंग अमीन और सीएफओ संतोष रांगनेकर बैठक में शामिल हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें