फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए बुरी खबर, IPL से पहले इस गेंदबाज पर लगा प्रतिबंधित

Thu, 09 Jan 2020 08:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस ग्रीन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर क्रिस ग्रीन को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खरीदा था, लेकिन उन्हें बिग बैश लीग में संदिग्ध एक्शन के कारण तीन महीने गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन


ग्रीन की आईपीएल में भागीदारी अब लीग की संचालन परिषद की मंजूरी पर निर्भर होगी, क्योंकि उनका प्रतिबंध 29 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भी बरकरार रहेगा। केकेआर ने इस 26 साल के अनकैप्ड ऑफ स्पिनर को पिछले महीने हुई नीलामी में 20 लाख रूपये के बेस प्राइज में खरीदा था।

ग्रीन के संदिग्ध एक्शन की रिपोर्ट पिछले हफ्ते मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ सिडनी थंडर्स के मैच के दौरान की गई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के परिचालन प्रमुख पीटर रोच के ‘क्रिकेट डाट काम डाट एयू’ को दिए बयान के अनुसार, ‘हम क्रिस और सिडनी थंडर्स की प्रशंसा करना चाहेंगे कि उन्होंने इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया। क्रिस ने अपने गेंदबाजी एक्शन का परीक्षण कराया और हम आगामी महीनों में निलंबन समय के खत्म होने के बाद फिर परीक्षण कराएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें