फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया में जीता मानहानि का मुकदमा, जानिए पूरा केस 

Mon, 30 Oct 2017 05:32 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
क्रिस गेल - फोटो : live in style
विज्ञापन
वेस्‍इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया में मानहानि का मुकदमा जीत लिया है। गेल ने यह मुकदमा एक मीडिया समूह के खिलाफ दायर किया था। मीडिया कंपनी ने गेल पर आरोप लगाए थे कि 2015 विश्व कप के दौरान गेल ड्रेसिंग रूम में एक महिला के सामने कपड़े उतार रहे थे। उल्लेखनीय है कि 2015 के विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने संयुक्त रूप से किया था। 
विज्ञापन


फेयर फैक्स नाम के मीडिया ग्रुप ने एक रिपोर्ट प्रकाशित कर इस तरह के आरोप लगाए थे। इसके बाद गेल ने ऑस्ट्रेलिया के इस मी‌डिया समूह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। गेल को इसी मुकदमें में जीत मिली है।  

सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। उसने कहा कि फेयर फैक्स गेल के संबंध में छापी गई खबर को प्रमाणित नहीं कर पाया है। कोर्ट ने कहा कि इस तरह मीडिया समूह ने गेल के सम्मान को ठेस पहुंचाया है। गेल ने कोर्ट में फेयर फैक्स के आरोपों से इनकार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें