फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, विदाई मैच में खेली तूफानी पारी

Thu, 15 Aug 2019 06:56 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। यूनिवर्स बॉल क्रिस गेल ने करियर के आखिरी व विदाई मैच में  41 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 72 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175.61 का रहा।
 
विज्ञापन

2 of 6
गेल - फोटो : social media
विंडीज पारी के दौरान गेल खलील अहमद की गेंद पर आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली ने उनका कैच लपका। अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे क्रिस गेल के आउट होने के बाद टीम इंडिया के सभी क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही कैरेबियाई खिलाड़ियों ने भी खड़े होकर तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। 
विज्ञापन

3 of 6
गेल - फोटो : social media
आउट होकर मैदान से बाहर जाते हुए गेल अपने बल्ले के हैंडल में हेलमेट को फंसाया और उसे उंचा करके दर्शकों का अभिवादन किया। इस दौरान गेल ने कप्तान विराट कोहली, लोकेश राहुल समेत तमाम भारतीय खिलाड़ियों का अपने अंदाज में अभिवादन स्वीकार किया।

4 of 6
क्रिस गेल - फोटो : social Media
गौरतलब है कि गेल का ये 301वां वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच था। गेल वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा वनडे अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं। इसके अलावा वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही दर्ज है। 
विज्ञापन

5 of 6
CHRIS GAYLE
गेल ने वेस्टइंडीज के लिए 301 वनडे मैचों में 10,480 रन बनाए। उन्होंने वनडे में 25 शतक और 54 अर्धशतक भी लगाए। गेल ने वनडे में 331 छक्के लगाए। वहीं, 103 टेस्ट में उन्होंने 15 शतक और 37 अर्धशतक के साथ 7214 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 333 रन रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
CHRIS GAYLE
इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में गेल ने 2 शतक लगाए और उनका औसत 32.54 रहा। क्रिस गेल ने गेंदबाजी में भी कमाल किया और टेस्ट में 73, वनडे में 167 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 17 विकेट चटकाए।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें