फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खिलाड़ी की नजर में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में फेवरेट नहीं

Wed, 17 May 2017 01:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
क्रिस गेल
विज्ञापन
आईपीएल-10 में भारत के कई प्रमुख खिलाड़ी अपने रुत्बे के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। बावजूद इसके वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल का मानना है कि इससे भारतीय टीम की मजबूत दावेदारी पर असर नहीं पड़ेगा। कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल-10 में 308 रन, केदार जाधव ने 267 रन और युवराज सिंह ने 243 रन बनाए थे।
विज्ञापन


ये तीनों बल्लेबाज एक जून से इंग्लैंड में हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी होंगे। गेल ने कहा कि वनडे क्रिकेट के मुकाबले टी-20 काफी तेजी से खेला जाने वाला प्रारूप है। वनडे में आपको क्रीज पर टिकने के लिए ज्यादा समय मिल जाता है। अब चूंकि विराट कोहली और केदार जाधव की टीम आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। तो ऐसे में इन खिलाड़ियों को फिर से मनन करने का भी समय मिल जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि भारतीय शीर्ष क्रम जम गया तो सभी जानते हैं कि वे कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। आईपीएल की फॉर्म को भूल जाइए, वे सब मैच विजेता खिलाड़ी हैं। साथ ही यह भी चेताया कि इंग्लैंड में मौसम भी एक बड़ी चुनौती होगा। 
विज्ञापन


हालांकि टीम इंडिया इंग्लैंड की परिस्थितियों के हिसाब से टीम इंडिया गेल की नजर में खिताब की बड़ी उम्मीदवार नहीं है। इंग्लैंड तेज गेंदबाजों के लिए माकूल जगह है जो कोई भी उन परिस्थियों के साथ सामन्जस्य बना लेगा उसे बढ़त हासिल हो जाएगी। 

गेल के अनुसार टी-20 से वनडे में खेलना आसान होगा। भारतीय खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में खेलना फायदेमंद साबित होगा क्य़ोंकि उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में पिच पर सेटल होने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें