फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश का खेल बिगाड़ेंगे क्रिस गेल

Mon, 12 Nov 2012 10:32 AM IST
ढाका/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज के ओपनर और तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का कहना है कि वह आगामी टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को उसकी घरेलू जमीन पर कड़ी चुनौती देने को तैयार हैं।
विज्ञापन


बांग्लादेश और वेस्ट इंडीज के बीच मंगलवार से दो टेस्ट मेचों की सीरीज खेली जानी है। वर्ष 1975 और 1979 में वर्ल्ड कप विजेता रही वेस्ट इंडीज टीम को लंबे अर्से बाद श्रीलंका में इस वर्ष टी-20 खिताब अपने नाम करने का मौका मिला है।

बकौल गेल, ‘मैं टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। हमारे लिए यह अहम जीत है। वेस्ट इंडीज में क्रिकेट पटरी पर लौट रही है। अब क्रिकेट के सबसे लंबे और पारंपरिक प्रारूप में उम्दा प्रदर्शन करना हमारे लिए अहम है। टेस्ट सीरीज हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। मैं काफी समय से सीमित ओवर मैचों में खेल रहा हूं। ऐसे में टेस्ट में खेलना मेरे लिए चुनौती भरा होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें