वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल जब फॉर्म में होते हैं तो कोई गेंदबाज और गेंद उन्हें नहीं रोक पाती। लेकिन सोमवार शाम हुए एक मैच में क्रिस गेल को एक यॉर्क गेंद ने इतिहास रचने से रोक दिया, हालांकि फिर भी उनकी पारी ने युवराज के 6 छक्कों वाली पारी के बराबर कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग के एक मैच में गेल ने 12 गेंदों में 50 रन ठोंककर युवी के टी-20 रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 19 सितंबर 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के एक मैच में युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। यही नहीं उन्होंने स्टुअर्ड ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।
सोमवार को भी ठीक ऐसा ही हुआ। गेल ने अद्भुत कारनामा किया लेकिन एक यॉर्क गेंद ने उन्हें युवराज का रिकॉर्ड भेदने से रोक दिया। हुआ यूं कि मेलबर्न रेनेगेडस के लिए खेलते हुए गेल 10 गेंदों पर 44 रन बनाकर क्रीज पर थे। विपक्षी गेंदबाज ने उन्हें यॉर्क गेंद फेंकी और वह मिस हो गई। हालांकि अगली गेंद को बाउंड्री पार कर गेल ने अर्धशतक पूरा किया।