आप दुनिया में आप किसी भी चीज के बारे में हमेशा एक सा दावा नहीं कर सकते लेकिन जब आपसे ये पूछा जाए तो क्या कैरेबियाई क्रिकेटर्स को डांस पसंद है तो इस सवाल का जवाब आप हां में ही देंगे। गेल हो या ब्रावो या और कोई कैरेबियाई खिलाड़ी संगीत की धुन सुनाई देते ही उनके पांव थिरकने लगते हैं। आम तौर पर विकेट लेने के बाद ब्रैवो, डैरेन सामी और गेल जैसे खिलाड़ी डांस करके ही जश्न मनाते हैं।
टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 मैच के जरिए एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई दीवाना हो जाएगा। इस वीडियो में वह शाहरुख खान की फिल्म रईस के लैला मैं लैला गाने पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं।
गेल के डांस मूव्स ऐसे हैं जिसे देखकर उसपर ओरिजनली परफॉर्म करने वाली सनी लियोनी भी शरमा जाएं। बड़ी ही बारीकी से गेल ने गाने के स्टेप्स को फॉलो किया है। सफेद सूट में गेल ग्रीन रूम में मस्ती कर रहे हैं और अपने प्रशंसकों को चुनौती दे रहे हैं।
गेल यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा है कि वो भी इस गाने पर उनकी तरह डांस करें और उसे रिकॉर्ड करके उनके साथ शेयर करें। इस कॉन्टेस्ट में जो विजयी होगा उसे गेल 5 हजार अमेरिकी डॉलर बतौर पुरस्कार देंगे। गेल ने यह घोषणा की है कि #ChrisGayledanceChallenge के बेस्ट फाइव डांस परफॉर्मेंस को वो अपनी वॉल पर शेयर करेंगे।
गेल फिलहाल कुछ भारतीय स्टार्टअप्स में निवेश की योजना बना रहे हैं। साथ ही वह इंडियन सुपरलीग जैसी फुटबॉल टीम खरीदने की भी योजना बना रहे हैं। गेल ने अपने व्यावसायिक निवेश के लिए भारत को चुना है। हाल ही में उन्होंने IONA इंटरटेनमेंट नाम के स्टार्टअप में निवेश किया है उन्होंने इसमें कितनी राशि का निवेश किया है इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
(#CEO Chris Ever Okay) I'll give the winner USD 5000 who do the #ChrisGayleDanceChallenge 🕺🏾 the best 😊. Ladies, the challenge goes for you too...There's the video so make sure you're spot on as I am lol. #HaveFun I'll post the top 5 on my page and the viewers choose the winner. Remember to use the HASHTAG! Will announce the winner on the 24th 🕺🏾
A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on Jul 15, 2017 at 4:03am PDT
(#CEO Chris Ever Okay) I'll give the winner USD 5000 who do the #ChrisGayleDanceChallenge 🕺🏾 the… https://t.co/m9LqyuXpHk
— Chris Gayle (@henrygayle) July 15, 2017