फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: गेल और डिविलियर्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मिला खास सम्मान, 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल हुए दोनों पूर्व खिलाड़ी

Tue, 17 May 2022 04:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिग्गज कैरेबियाई और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से बड़ा सम्मान मिला है। आरसीबी के दोनों पूर्व खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। 
 
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हॉल ऑफ फेम - फोटो : twitter@RCBtweets
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज कैरेबियाई और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से बड़ा सम्मान मिला है। आरसीबी के दोनों पूर्व खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। 

विज्ञापन


गेल और डिविलियर्स दोनों पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्हें आरसीबी की हॉल ऑफ फेम की पहली सूची में जगह मिली है। टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने दोनों पुराने साथियों के नाम का एलान किया। सम्मान समारोह के दौरान गेल और डिविलियर्स दोनों वर्चुअल माध्यम से जुड़े और पूरी टीम के साथ अपने अनुभव साझा किए और भावुक संदेश दिया।  
 

कोहली ने समारोह के दौरान कहा, "एबी ने असली में अपने प्रयोगों और तरीकों से क्रिकेट के खेल को बदल दिया। यह पूरी तरह से आरसीबी की सोच को दर्शाता है।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "आप दोनों के लिए यह करना मेरे लिए सही में बेहद खास है। हमने वीडियो में देखा कि कैसै आपने पिछले कई सालों में आईपीएल को बदला है। कैसे आपने आरसीबी को यहां तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।"
विज्ञापन


डिविलियर्स संन्यास लेने से पहले 2011 से 2021 तक आरसीबी का हिस्सा रहे थे जबकि गेल छह सालों तक फ्रेंचाइजी के साथ रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें