फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पत्रकार से अभद्रता के बाद अब नए मामले में फंसे क्रिस गेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल के सितारे गर्दिश में हैं। हालांकि उनका बार-बार विवादों में फंसने के पीछे उनके व्यवहार और रवैये को ज्यादा जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेल रहे क्रिस गेल कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई महिला पत्रकार से अभ्रदता के मामले में फंसे थे। उन पर महिला पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगा था। जिसके बाद साढ़े चार लाख रुपए के जुर्माने के बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी।

अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ कि वह एक नए विवाद में फंस गए। मामला बिग बैश लीग के एक मैच से ही जुड़ा है। उन पर रन जानबूझकर न लेने का आरोप है। इस संबंध में उनके खिलाफ क्रिकेट प्रशंसकों का गुस्सा भी फूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल की अब बिग बैश लीग में रन न लेने के लिए आलोचना हो रही है। सोमवार को सिडनी थंडर के खिलाफ मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलते हुए गेल ने रन लेने से इनकार कर दिया जबकि आसानी से एक रन लिया जा सकता था।

इसके बाद कमेंटेटरों ने उनकी आलोचना की। गेल ने साथी बल्लेबाज टाम कूपर की एक रन लेने की कॉल को ठुकरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि मैंने अब तक जितना क्रिकेट देखा उसमें यह सबसे अविश्वसनीय है। इससे युवाओं को क्या संदेश जाएगा।

गेल इसके बाद अगली गेंद पर आउट हो गए जब क्लाइंट मैके की गेंद पर फवाद अहमद ने उनका कैच पकड़ लिया। गेल ने 20 गेंदों पर 28 रन बनाए। गेल ने मैच के बाद घटना पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। गेल की टीम यह मैच पांच विकेट से जीतने में सफल रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें