फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज ने पूछा मुझमें और धोनी में कौन बेहतर, जवाब में बुमराह ने माता-पिता से कर दी तुलना

Mon, 27 Apr 2020 02:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी, युवराज सिंह और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बड़ी तेजी से दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाजों में से एक बन गए हैं, लेकिन उनका कहना है कि कईयों ने सोचा था कि वह भारत के लिए लंबे समय तक नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
युवराज सिंह और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
बुमराह ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के साथ इंस्टाग्राम के लाइव सत्र के दौरान यह खुलासा किया। जब युवराज ने उनके अजीब गेंदबाजी एक्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'कई लोगों ने मुझे कहा कि मैं लंबे समय तक नहीं खेल पाऊंगा और ऐसा कहा जा रहा था कि मैं देश के लिए खेलने वाला अंतिम खिलाड़ी होऊंगा।'
विज्ञापन

3 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media
26 साल के इस खिलाड़ी ने जनवरी 2016 में भारत के लिए पदार्पण किया। इस बातचीत के दौरान बुमराह ने बताया, 'उन्होंने मुझे कहा कि मैं सिर्फ रणजी ट्रॉफी ही खेलूंगा, लेकिन मैं सुधार करता रहा और अपने एक्शन पर अडिग रहा।'

4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह - फोटो : twitter
इस दौरान युवी ने पूछा कि आपकी नजर में कौन बेहतर मैच विनर था धोनी या मैं? इस पर जस्सी ने कहा, 'मै किसी एक को नहीं चुन सकता। युवराज और महेंद्र सिंह धोनी में से किसी एक को चुनने का अर्थ है मां-बाप में से किसी एक को चुनना।'
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
बुमराह ने सवाल का जवाब न देने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन युवराज लगातार यह सवाल पूछते रहे। आखिर में युवराज ने कहा कि अगर बुमराह धोनी को चुन लेते हैं तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान युवराज ने यह भी पूछा कि सचिन और विराट में कौन बेहतर बल्लेबाज है तो इस पर बुमराह ने कहा कि वह कुछ नहीं कह सकते क्योंकि उन्हें अभी इतना अनुभव नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें