फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: गोलकीपर ने 101 मीटर की दूरी से किया गोल, अकेले पूरी टीम को छकाया, देखें वीडियो

Fri, 24 Mar 2023 10:14 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चिली लीग के एक मैच में गोलकीपर ने शानदार किक लगाई और पूरी टीम को छकाते हुए गोल कर दिया। इस गोल का वीडियो सभी को पसंद आ रहा है। 
 
विज्ञापन
रिकेना ने 101 मीटर की दूरी से गोल किया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिली की फुटबॉल लीग में एक गोलकीपर ने अपनी जगह पर खड़े-खड़े शानदाल शॉट लगाकर गोल किया। इस गोल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सभी फैंस गोलकीपर का यह गोल देखकर हैरान हैं। सोशल मीडिया पर गोलकीपर की जमकर तारीफ हो रही है। अर्जेंटीना के गोलकीपर लिएंड्रो रिकेना इस मैच में केब्रेसल की टीम के लिए खेल रहे थे। गेंद उनके बॉक्स में पहुंची और सभी खिलाड़ी उनकी तरफ भाग रहे थे। ऐसे में रिकेना ने पूरी ताकत के साथ किक लगाई और गेंद विपक्षी टीम के विकेटकीपर के ठीक सामने गिरी और उसके सिर के ऊपर से उछलते हुए गोल पोस्ट के अंदर चली गई। 
विज्ञापन


विपक्षी टीम के गोलकीपर ने गेंद को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। अब इस गोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई फैंस और खेल के पंडितों का दावा है कि यह सबसे लंबी दूरी से किया गया गोल है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। रिकेना ने यह गोल 101 मीटर की दूरी से किया है। इस मैच में केब्रेसल ने कोलो-कोलो को 3-1 से हराया।



फुटबॉल में सबसे लंबी दूरी से गोल करने का रिकॉर्ड फिलहाल टॉम किंग के नाम है। उन्होंने न्यूपोर्ट काउंटी के लिए खेलते हुए 96.01 मीटर की दूरी से गोल किया था। यह गोल 2021 में किया गया था। अब यह रिकॉर्ड टूट सकता है। चिली की फुटबॉल लीग के अधिकारी मैदान की वास्तविक लंबाई की जांच करेंगे और इसे आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे लंबा गोल का दर्जा दिलाने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन


101 मीटर से कैसे हुआ गोल?
कोलो-कोलो की टीम केब्रेसल पर अटैक कर रही थी। गेंद केब्रेसल के गोल पोस्ट के पास थी और दोनों टीमों के अधिकतर खिलाड़ी भी केब्रेसल के हाफ में ही थे। कोलो-कोलो टीम का गोलकीपर भी अपने बॉक्स से बाहर था। रिकेना ने यह देख लिया था। ऐसे में गेंद जैसे ही उनके पास आई तो उन्होंने पूरी ताकत के साथ शॉट लगाया। हालांकि, गेंद अभी भी विपक्षी टीम के गोलकीपर को पार नहीं कर पाई थी और गोल होने की संभावना कम थी, लेकिन कोलो-कोलो का गोलकीपर गेंद के उछाल का सही अनुमान नहीं लगा पाया। इसी वजह से गेंद उसके थोड़ा आगे गिरकर उछली और उसके सिर के ऊपर से गोल पोस्ट की तरफ चली गई। कोलो-कोलो के गोलकीपर ने भागते हुए गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा और रिकेना को गोल मिल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें