फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनकर्ताओं ने किया बड़ा खुलासा, इस वजह से रैना-युवराज को टीम में नहीं मिली जगह

Sun, 24 Dec 2017 04:34 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
युवी-रैना - फोटो : sportskeeda
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बीते शनिवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। इस 17 सदस्यीय टीम में एक नए खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को जगह मिली है , जबकि श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल को बाहर रखा गया है। 
विज्ञापन


शार्दुल ठाकुर के साथ-साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं, चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में न खेल पाने वाले बल्लेबाज केदार जाधव की भी टीम में वापसी हुई है।


हाल में यो-यो टेस्ट पास करने वाले टीम ऑलराउंडर युवराज सिंह और बल्लेबाज सुरेश रैना को टीम इंडिया के 17 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई। ये दोनों खिलाड़ी काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। यो-यो टेस्ट पास करने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को उम्मीद थी की अफ्रीकी दौरे पर मौका मिल सकता है, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन


पढ़ेंः- दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

इसी बीच मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने रैना और युवराज के दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर चयनित नहीं होने का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि युवराज और रैना दोनों ने यो-यो टेस्ट पास करने में काफी समय लगाए। इतने दिनों तक ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट पास करने में नाकाम रहे थे। हालांकि, ये खुशी की बात है कि दोनों खिलाड़ी अब यो-यो टेस्ट पास करने में सफल रहे और जल्द ही उन दोनों के पास अच्छा मैच खेलने का मौका हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

ये वजह रही टीम में शामिल नहीं होने का- प्रसाद

एमएसके प्रसाद - फोटो : crictracker
युवराज को लेकर प्रसाद ने कहा, 'युवराज के साथ काफी समय से फिटनेस की समस्या चल रही है। मुझे खुशी है कि उन्होंने फिटने टेस्ट पास कर लिया है। उन्होंने कुछ समय के लिए क्रिकेट नहीं खेला है। अब उनके पास खेलने का अच्छा मौका है। हम जल्द ही उनको निश्चित रूप से खेलते देखना चाहेंगे।'

उन्होंने कहा कि युवराज के साथ फिटनेस की समस्या थी, जबकि रैना बल्ले से रन बनाने में नाकामयाब रहे। प्रसाद ने कहा कि वो अपने बल्ले से औसत दर के साथ रन बनाने में असफल रहे। रैना ने इस साल उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी के मैच खेले हैं। उन्होंने 12 पारियों में मात्र 105 रन ही बनाए। उनका औसत दर 11.66 से कम रहा, जबकि बेस्ट स्कोर 33 रहा। इसलिए उनको क्लेम करने का कोई औचित्य नहीं बनता कि उनको टीम में क्यों नहीं शामिल किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें