वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी तीन वन-डे के लिए गुरुवार को भारतीय टीम का एलान किया गया। खुद को न चुने जाने की जानकारी लगते ही ऑलराउंडर केदार जाधव ने हैरानी जताते हुए चयन प्रणाली पर सवाल उठाए थे।
प्रसाद ने चयनकर्ताओं का बचाव करते हुए कहा कि जाधव को वापसी के लिए अधिक घरेलू मैचों में खेलना होगा। उन्होंने कहा, ‘हमने केदार को फिटनेस के उनके इतिहास को देखते हुए नहीं चुना। इससे पहले भी जब उन्होंने फिट होकर वापसी की तो हर बार दोबारा चोटिल होकर टीम से बाहर हुए।
प्रसाद ने कहा, ‘असल में हम सोच रहे थे कि अगर भारत 'ए' आज जीत दर्ज करने में सफल रहता है तो केदार को एक अन्य मैच खेलने मिल जाएगा जिससे हमें उनकी मैच फिटनेस का सही आंकलन कर पाएंगे। हम उन्हें चौथे वनडे से पहले टीम में एक अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में शामिल कर सकते थे। खिलाड़ियों को समझना चाहिए कि टीम का चयन करते समय हम एक प्रक्रिया का अनुसरण करते हैं।