टीम इंडिया और एसेक्स के बीच खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल खत्म हुआ। टीम इंडिया स्टंप्स तक 6 विकेट के नुकसान पर 322 रन बना चुकी है। फिलाहल दिनेश कार्तिक (82*) और हार्दिक पांड्या (33*) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया शुरुआत खराब रही। शिखर धवन के रूप में टीम को पहला झटका लगा। धवन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मैट कोल्स ने धवन को विकेटकीपर जेम्स फोस्टर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
इसके बाद चेतेश्वर पुजारा भी जल्दी ही आउट हो गए। पुजारा को भी कोल्स ने विकेट के पीछे अपना शिकार बनाया। वहीं, अजिंक्य रहाणे 47 गेंद पर 17 रन बनाकर मैथ्यूज क्विन के शिकार हुए। उनको भी विकेट के पीछे फोस्टर ने ही कैच आउट किया। लगातार तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली और मुरली विजय ने पारी को संभाला।
कप्तान कोहली (68) और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (53) के बीच चौथे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। इसके बाद लोकेश राहुल (58) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 56) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा छठे विकेट के लिए 114 रन की अटूट साझेदारी करके भारतीय पारी को संवारा।