फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 साल की हुई टीम इंडिया की नई 'दीवार', चेतेश्वर पुजारा को दुनियाभर से मिल रही बधाई

Mon, 25 Jan 2021 10:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा अपनी पत्नी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत को तीन विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले चेतेश्वर पुजारा का आज 33वां जन्मदिन है। 25 जनवरी 1988 को गुजरात के राजकोट जन्में पुजारा भारतीय क्रिकेट की नई 'दीवार' कहलाए जाते हैं।

 

81 टेस्ट मैच में पुजारा के नाम 6111 रन दर्ज हैं। 206 के सर्वोच्च स्कोर के साथ तीन दोहरे शतक, 18 शतक और 28 अर्धशतक लगा चुके चेतेश्वर को वन-डे क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिले, उनके नाम 5 एकदिवसीय मैच में में 51 रन दर्ज है।

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी के चार टेस्ट मैच की आठ पारियों में पुजारा ने 33.87 की औसत से कुल 271 रन बनाने वाले इस बल्लेबाज को अब दुनियाभर से बधाइयां मिल रहीं हैं। पुजी के कप्तान विराट कोहली, साथी खिलाड़ी ऋधिमान साहा ने उन्हें ट्विटर पर शुभकामना दी। पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह ने भी जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें